November 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिशन शक्ति अभियान फेज-06 के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति किया गया जागरूक

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर

मिशन शक्ति अभियान फेज-06 के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति किया गया जागरूक

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-06 के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीमों एवं मिशन शक्ति टीमों द्वारा दुर्गा पूजा पण्डालों, चौराहों, तिराहों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर संदिग्ध रूप से घूम रहे मनचलों की पहचान एवं निगरानी की गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा तथा साइबर अपराधों से बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। इस दौरान साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए साइबर अपराध हेल्पलाइन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया तथा सहायता के लिए 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) एवं 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के प्रभावी उपयोग के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *