November 9, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दूध महंगा, खोया-घी सस्ता! आखिर बाजार में बिक क्या रहा है? दीपावली पर खाद्य विभाग की जवाबदेही पर गंगाराम तिवारी ने उठाए गंभीर सवाल!

1 min read
Spread the love

दूध महंगा, खोया-घी सस्ता! आखिर बाजार में बिक क्या रहा है? दीपावली पर खाद्य विभाग की जवाबदेही पर गंगाराम तिवारी ने उठाए गंभीर सवाल!

दीपावली का त्योहार है, मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ है, खरीदारी जोरों पर है, लेकिन इसी बीच आम जनता की सेहत से जुड़ा एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है!

आखिर जब दूध लगातार महंगा हो रहा है, तो उसी दूध से तैयार होने वाला खोया और घी बाजार में इतने सस्ते दामों पर कैसे बिक रहा है?

क्या उत्पादन लागत और बिक्री मूल्य के बीच का यह अंतर किसी संभावित मिलावट की ओर इशारा नहीं करता?

यह गंभीर सवाल उठाया है अखंड हिंदू राष्ट्र मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाराम तिवारी ने।

उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

सवाल सीधा है—आखिर खाद्य विभाग की निगरानी व्यवस्था कहां है? क्या कार्रवाई सिर्फ त्योहारों पर छापेमारी और नमूने भरने तक सीमित रहेगी?

गंगाराम तिवारी ने मांग की है कि मिठाई दुकानों, डेयरियों, खोया-घी निर्माण केंद्रों और थोक कारोबारियों की नियमित जांच हो तथा संदिग्ध खाद्य पदार्थों की प्रयोगशाला से जांच कराई जाए।

अब जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की है कि इन आशंकाओं की निष्पक्ष जांच कराए, दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई करे और जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए। आखिर जनता की सेहत से जुड़े इस सवाल पर जवाबदेही कब तय होगी?

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *