November 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मालबाबू छुट्टी पर, तो साहब के ‘खास’ संभाल रहे सरकारी पटल की कमान! आखिर तहसील में चल क्या रहा है

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

सदर तहसील में गजब का सिस्टम! मालबाबू छुट्टी पर, तो साहब के ‘खास’ संभाल रहे सरकारी पटल की कमान! आखिर तहसील में चल क्या रहा है?

बात जनपद की सदर तहसील की, जहां सरकारी व्यवस्था का एक ऐसा नजारा सामने आया है, जो प्रशासनिक निगरानी और सरकारी गोपनीयता दोनों पर सवाल खड़े कर रहा है।

मामला मालबाबू संतोष श्रीवास्तव से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि मालबाबू साहब छुट्टी पर हैं, लेकिन उनके पटल का कामकाज ठप नहीं हुआ! आखिर काम संभालने के लिए एक बाहरी व्यक्ति जो मौजूद है।

अब सवाल यह है कि सरकारी पटल है या कोई निजी कार्यालय, जहां कर्मचारी की गैरमौजूदगी में उसका कोई खास व्यक्ति कुर्सी संभाल लेगा?

विभागीय सूत्रों की मानें तो यह बाहरी व्यक्ति मालबाबू का बेहद करीबी बताया जाता है और कथित तौर पर बीते कई महीनों से तहसील के विभागीय कामकाज में सक्रिय है।

  • तहसील का सिस्टम! सरकारी कुर्सी, सरकारी फाइलें और काम करने वाला बाहरी व्यक्ति!*

सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि तहसील परिसर में ही उप जिलाधिकारी महोदया का आवास है। तहसीलदार साहब भी इसी व्यवस्था के जिम्मेदार अधिकारी हैं। फिर भी अगर बाहरी व्यक्ति सरकारी पटलों पर काम करते नजर आ रहे हैं, तो आखिर जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी किस काम की है?

जरा सोचिए, सरकारी अभिलेखों और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जिम्मेदारी आखिर किसके हाथों में है? क्या किसी बाहरी व्यक्ति को सरकारी फाइलों तक पहुंचने और विभागीय कामकाज निपटाने की अधिकृत अनुमति है?

जरूरत है फाइलों के साथ-साथ उन कुर्सियों की भी जांच करने की, जिन पर सरकारी कर्मचारियों के बजाय बाहरी लोग नजर आ रहे हैं।

अगर जिलाधिकारी महोदय सदर तहसील के सभी पटलों का औचक निरीक्षण करके पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएं तो बड़ा खुलासा होगा

क्योंकि सवाल सिर्फ एक मालबाबू के पटल का नहीं है, सवाल है तहसील की प्रशासनिक व्यवस्था, सरकारी गोपनीयता और जवाबदेही का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *