September 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कचहरी गेट के पास पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

कचहरी गेट के पास पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दबोचा, अन्य 8 की तलाश तेज

गोंडा। दीवानी कचहरी गेट पर मीडियाकर्मी पर शुक्रवार को दिनदहाड़े हुए सनसनीखेज जानलेवा हमले के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और शेष अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र किये जाने की बात कही है।
थाना कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर को वादी शिवेन्द्र कुमार मिश्रा ने तहरीर दी थी कि दीवानी कचहरी गेट नंबर-2 रोड पर नंदू होटल के पास उसके छोटे भाई मीडियाकर्मी सत्यम मिश्रा पर माधवपुर गजाधरपुरवा निवासी अनिल ओझा, सुरेन्द्र ओझा, देवेन्द्र ओझा, अमन ओझा व 5 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडा, भाला, हंसिया, चाकू और रिवाल्वर से लैस होकर जानलेवा हमला किया था। आरोप है कि चाकू से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
इसी क्रम में शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस टीम ने आसरा आवास, सिविल लाइन के पास घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त अमन ओझा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय रवाना कर दिया है।

सीओ सिटी ने बताया कि शेष 3 नामजद व 5 अज्ञात फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *