September 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया आंगन मिलन, कलक्टर ने कार्यकर्ताओं को बताया ‘लोकल हीरो’

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
आंगन मिलन कार्यक्रम,

आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया आंगन मिलन, कलक्टर ने कार्यकर्ताओं को बताया ‘लोकल हीरो’

धौलपुर
विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत नरपुरा के आंगनबाड़ी केंद्र पर जिला कलक्टर श्रीनिधि बी.टी. के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
कलक्टर ने बच्चों और महिलाओं से संवाद कर केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी और साथिन स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण तथा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समुदाय से निरंतर संवाद रखते हुए सरकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को जोड़ने का आह्वान किया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रेष्ठा श्री ने कहा कि आंगनबाड़ी बच्चों के भविष्य निर्माण की पहली पाठशाला है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविता, सहायिका रेखा, आशा सहयोगिनी ममता और साथिन मीना का सम्मान किया गया। वहीं यशिका का अन्नप्राशन और रबीना की गोद भराई कराई गई।
इस दौरान पोषण प्रदर्शनी व रंगोली का अवलोकन किया गया तथा जिला कलक्टर ने बाल वर्धन पत्रिका का विमोचन किया। आगामी दो दिनों में रंगोली, पेंटिंग और बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी भूपेश गर्ग, जनप्रतिनिधि और अन्य अतिथि मौजूद रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *