समाजसेवी अनिल सिंह ने अड़बड़ बाबा के स्थान पर वितरित की जलेबी, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
1 min readदीपावली पर समाजसेवी अनिल सिंह ने अड़बड़ बाबा के स्थान पर वितरित की जलेबी, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
मेले की सभी दुकानों से जलेबी खरीदकर श्रद्धालुओं और राहगीरों में किया वितरण, दिया आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश।
मिल्कीपुर, अयोध्या।
विकासखंड अमानीगंज क्षेत्र में दीपावली के पावन पर्व पर समाजसेवी अनिल सिंह (अजय सिंह) की ओर से भखौली गांव के निकट स्थित अड़बड़ बाबा के स्थान पर जलेबी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं और राहगीरों को जलेबी वितरित कर दीपावली की खुशियां साझा की गईं। समाजसेवी अनिल सिंह ने बताया कि मेले में लगी सभी जलेबी की दुकानों से जलेबी खरीदकर लोगों में वितरित की गई, ताकि दुकानदारों को भी प्रोत्साहन मिले और पर्व की खुशियां सभी के साथ साझा की जा सकें। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का पर्व है। ऐसे अवसरों पर लोगों के बीच खुशियां बांटना और समाज में सकारात्मक संदेश देना ही इस पहल का उद्देश्य है। जलेबी वितरण के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और मिल-जुलकर त्योहार मनाने का संदेश दिया गया।

