November 9, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दिपावली के अवसर पर धर्म-जाति से ऊपर उठकर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, ग्रामीणों ने कहा- ऐसा जनसेवक हर गांव को मिले

1 min read
Spread the love

पिता की स्मृति में छाया सुरेश कसौधन ने गांव में बांटी दीपावली की खुशियां, हर परिवार को दिया उपहार



कूरेभार (सुल्तानपुर)

Oplus_131072

पिता के स्वर्गवास के बाद भी उनके संस्कारों और सामाजिक सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भाजपा की मंडल महामंत्री छाया सुरेश कसौधन ने गांव में दीपावली की खुशियां बांटकर एक मिसाल पेश की। उनके इस सराहनीय प्रयास से गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। उपहार वितरण के दौरान गांव के सभी वर्गों और समुदायों के लोगों को समान रूप से शामिल किया गया। खास बात यह रही कि इस पहल में धर्म और जाति का कोई भेदभाव नहीं किया गया।
पत्रकारों द्वारा जब उनसे सवाल किया गया कि क्या हर साल इस तरह उपहार बांटना वोट की राजनीति का हिस्सा है? तो उन्होंने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि भगवान ने उन्हें सब कुछ दिया है। यह कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं, बल्कि उनकी श्रद्धा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हम अपने ग्रामवासियों को परिवार मानते हैं। उनके पिता की भी यही इच्छा थी कि त्योहार पर गांव का कोई भी परिवार खुशियों से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि सभी के घरों में दीप जलें, हर चेहरे पर मुस्कान हो और प्रत्येक परिवार हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाए, यही उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है।
ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पिता की स्मृतियों को समाज की खुशियों से जोड़ना वास्तव में अनुकरणीय कार्य है। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसे सेवाभावी लोग ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं।
संदेश साफ है—राजनीति अपनी जगह है, लेकिन रिश्ते, संस्कार और इंसानियत सबसे ऊपर हैं। छाया सुरेश कसौधन की यह पहल सामाजिक एकता और सेवा भावना की सकारात्मक मिसाल बनकर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *