अस्पतालों के आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 40 किलो दूषित सब्जी नष्ट; तेल के नमूने लिए,
1 min readखाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण,
अस्पतालों के आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 40 किलो दूषित सब्जी नष्ट; तेल के नमूने लिए,
धौलपुर, राजस्थान
चिकित्सा संस्थानों के आसपास संचालित कैंटीन, ढाबे, भोजनालय और रेस्टोरेंट में खाद्य गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया। शुक्रवार को जनाना अस्पताल के सामने मां वैष्णो देवी मिष्ठान एवं चाट भंडार से यूज्ड कुकिंग ऑयल और रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने लिए गए। यहां दुर्गंधयुक्त करीब 40 किलो दूषित सब्जी मौके पर नष्ट करवाई गई। साफ-सफाई में कमियां मिलने पर संचालक को खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 32 के तहत इम्प्रूवमेंट नोटिस दिया गया।
जनाना अस्पताल की रमेश कैंटीन में भी स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने पर नोटिस जारी किया गया। वहीं जनरल अस्पताल के सामने खाद्य विक्रेताओं तथा मेडिकल कॉलेज के आसपास नमस्ते धौलपुर रेस्टोरेंट समेत अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। नमस्ते धौलपुर रेस्टोरेंट से सोयाबीन तेल का सर्विलांस नमूना लिया गया और कमियां मिलने पर नोटिस की कार्रवाई की जा रही है।
सीएमएचओ डॉ. धर्मसिंह मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान खाद्य गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण, तेल की गुणवत्ता और साफ-सफाई की नियमित जांच की जाएगी। कार्रवाई वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार के नेतृत्व में टीम ने की।

