पुलिस की महिला टीम सिखा रही आत्मरक्षा के गुण, छात्राओं को कराया व्यावहारिक प्रशिक्षण,
1 min readधौलपुर राजस्थान।
महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान,
धौलपुर पुलिस की महिला टीम सिखा रही आत्मरक्षा के गुर, छात्राओं को कराया व्यावहारिक प्रशिक्षण,
धौलपुर,
महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए धौलपुर पुलिस का महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में महिला आत्मरक्षा टीम ने शुक्रवार को कन्या महाविद्यालय धौलपुर और पीएमश्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय टोंटरी में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। महिला हेड कांस्टेबल सपना के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल मुन्नी, ओमवती, सुनीता और शबाना ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में सतर्कता, आत्मविश्वास, त्वरित निर्णय और साहस के साथ स्वयं की सुरक्षा करने के तरीके बताए।
पुलिस टीम ने छात्राओं को आवश्यकता पड़ने पर पुलिस एवं उपलब्ध सहायता संसाधनों का उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया। धौलपुर पुलिस की ओर से बताया गया कि शिक्षण संस्थानों में यह प्रशिक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि महिलाएं और बालिकाएं अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक और सक्षम बन सकें।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

