September 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जलभराव पर नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष मुकेश सिंघल सख्त, किया निरीक्षण

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
बाड़ी में जलभराव पर नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष मुकेश सिंघल सख्त: हौद स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को स्थायी समाधान के निर्देश,

जल निकासी और सफाई व्यवस्था को लेकर मौके से दिए निर्देश, शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर,

बाड़ी,
नगर पालिका बाड़ी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंघल ने शहर में जलभराव की समस्या को लेकर हौद जलभराव स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर जलभराव की स्थिति, जल निकासी व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने अधिकारियों को जलभराव की समस्या के स्थायी और प्रभावी समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल निकासी व्यवस्था सुचारू रहना आवश्यक है, ताकि आमजन को आवागमन सहित अन्य परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
मुकेश सिंघल ने संबंधित कर्मचारियों को जलभराव वाले स्थल की नियमित सफाई करवाने तथा पानी की निकासी में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए और आवश्यकता के अनुसार मौके पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पालिकाध्यक्ष ने आमजन से प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता, जल निकासी और मूलभूत नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने साफ तौर पर निर्देश दिए कि जलभराव की समस्या को केवल अस्थायी रूप से दूर करने के बजाय उसके स्थायी समाधान की दिशा में कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई की जाए।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *