September 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कम्पोजिट विद्यालय जहाँनगढ़ में कबड्डी प्रतियोगिता, जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया विद्यालय का प्रजेंटेशन

1 min read
Spread the love


टप्पल, अलीगढ़।

कम्पोजिट विद्यालय जहाँनगढ़, विकासखंड टप्पल, जनपद अलीगढ़ में 24 सितंबर 2026 को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से कबड्डी खेल गतिविधि का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रांगण में छात्र-छात्राओं को कबड्डी के नियमों, खेल की तकनीक तथा अनुशासन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद विद्यार्थियों को कबड्डी खिलाई गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका सहायक अध्यापक श्री राजकुमार शर्मा एवं सहायक अध्यापक श्री कुशल कुमार शर्मा ने निभाई। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने टीम भावना, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्रीनिवास शर्मा द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिली।
इसी क्रम में विद्यालय की शैक्षिक एवं अन्य गतिविधियों से संबंधित प्रजेंटेशन जिलाधिकारी अलीगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रजेंटेशन के माध्यम से विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षिक, खेलकूद एवं गतिविधि आधारित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई।
विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को भी निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *