September 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप,शिनाख्त में जुटी पुलिस

1 min read
Spread the love

रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप,शिनाख्त में जुटी पुलिस

मुंबई से गोंडा का टिकट और मोबाइल बरामद

कर्नलगंज गोंडा

कोतवाली क्षेत्र में कर्नलगंज और सरयू रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया।
घटना कटरा शहबाजपुर गांव के पास की है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने रेलवे लाइन पर शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर स्थानीय पुलिस और जीआरपी के सिपाही मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होने से पहचान में दिक्कत आ रही है। तलाशी के दौरान मृतक के पास से मुंबई से गोंडा का रेलवे टिकट और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। मोबाइल बंद अवस्था में मिला है। पुलिस और जीआरपी टिकट और मोबाइल के आधार पर मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *