October 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने का आरोप, थाने में दी तहरीर

1 min read
Spread the love

कटरा बाजार में एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने का आरोप, थाने में दी तहरीर

कटराबाजार गोंडा। थाना क्षेत्र के पहाड़ापुर गांव निवासी राजू शुक्ल ने दो लोगों पर फोन के माध्यम से एससी-एसटी एक्ट के तहत फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को थाना कटरा बाजार के थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, राजू शुक्ल ने कमलेश कुमार पुत्र दुखराज और प्रदीप कुमार पुत्र कमलेश, निवासी पहाड़ापुर पर आरोप लगाया है कि वे कथित तौर पर लोगों पर दबाव बनाने के लिए एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देते हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह की धमकियों से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बन रहा है। राजू शुक्ल के मुताबिक, 27 अक्टूबर 2026 को कमलेश ने फोन करके उनसे अपनी विवादित भूमि पर निर्माण कार्य में सहयोग करने को कहा था। आरोप है कि जब उन्होंने इसमें सहयोग करने से इनकार कर दिया, तो फोन पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि इस बातचीत की रिकॉर्डिंग उनके पास उपलब्ध है। शिकायतकर्ता ने अपने प्रार्थना पत्र में मामले को गंभीर बताते हुए आरोपों की जांच कराने और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस से मामले में उचित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का भी अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *