September 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने 24 घंटे में अपहृत किशोर को किया सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज पुलिस ने 24 घंटे में अपहृत किशोर को किया सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर

सकरौरा में मचा था कोहराम, पुलिस ने लौटाई मुस्कान

कर्नलगंज (गोंडा)। कजरी तीज मेले की भीड़ में कांवड़ देखने गया 13 वर्षीय किशोर लापता हो गया था। अपहरण की आशंका से सहमे परिवार की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक कस्बा कर्नलगंज के मोहल्ला सकरौरा पूर्वी निवासी राजकिशोर यादव का 13 वर्षीय पुत्र शिवम यादव 12 सितंबर की शाम करीब 5 बजे घर से कांवड़ मेला देखने की बात कहकर निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने मेला परिसर, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां पूरी रात खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
अनहोनी की आशंका से घबराए पिता ने 13 सितंबर को थाना कर्नलगंज में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 549/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर टीम गठित की।
प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज नरेंद्र प्रताप राय के निर्देशन व कस्बा चौकी प्रभारी सुमित सि़ह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। अथक प्रयास के बाद सोमवार दिनांक 14/09/2026 को अपहृत बालक शिवम को सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि बच्चे को परिजनों को सुपुर्द कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कुशलता पूछने के बाद बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।
बेटे के सकुशल मिलने पर परिजनों की आंखों में ख़ुशी के आंसू आ गए और पिता राजकिशोर ने कर्नलगंज पुलिस को धन्यवाद दिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि कजरी तीज मेले की ड्यूटी के बावजूद बच्चे की बरामदगी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई थी। कस्बा चौकी पुलिस के काफी प्रयास के बाद सोमवार को अपहृत बालक शिवम को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *