October 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

लखनऊ स्थित डॉ० राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज

1 min read
Spread the love


यूपी बीजेपी कार्यसमिति की आज बैठक, 30 अक्टूबर को लखनऊ स्थित डॉ० राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। बैठक का समापन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े, प्रदेश सह-प्रभारी जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा, प्रदीप वर्मा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य, लोकसभा व राज्यसभा सांसद, लोकसभा प्रत्याशी 2024, विधायक, एमएलसी, विधानसभा प्रत्याशी 2022, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, उ०प्र० अनुशासन समिति, प्रदेश मीडिया संयोजक/सह संयोजक, प्रवक्ता, मीडिया पैनिलिस्ट, प्रदेश संयोजक/सह-संयोजक सोशल मीडिया, मुख्यालय प्रभारी/सह प्रभारी, प्रदेश संयोजक/सह-संयोजक सोशल मीडिया विभाग, डी.सी.बी. चेयरमैन, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारको सहित अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *