October 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पशु चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, 6 भैंसें व पिकअप समेत 2 बाइक बरामद, 4 शातिर गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

कोतवाली कर्नलगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त कार्रवाई, 20 हजार नकदी बरामद

गोंडा। थाना कोतवाली कर्नलगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने पशु चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नकहरा चौराहे के पास घेराबंदी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 06 भैंसें, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या UP32SN3922, 01 बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स व 01 स्प्लेंडर UP41BR6942 तथा पशु बिक्री के 20,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 27.10.2026 की रात टीम भ्रमण पर थी, मुखबिर ने सूचना दी कि थाना कर्नलगंज व आसपास के क्षेत्रों में भैंस चोरी करने वाले कुछ व्यक्ति चोरी की भैंसों को पिकअप में लादकर परसपुर की तरफ से घाघरा घाट की ओर जा रहे हैं और दो मोटरसाइकिलों से रेकी कर रहे हैं। नकहरा चौराहे के पास बंधे पर घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया तो अंधेरे का लाभ उठाकर कुछ लोग फरार हो गए, जबकि पिकअप सवार 02 व दोनों बाइक सवार पकड़े गए। तलाशी में पिकअप से 04 भैंसें मिलीं। पूछताछ व निशानदेही पर जरवल कस्बे के पास कटी नाला स्थित आम की बाग के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी 02 अन्य भैंसें भी बरामद हुईं।
अभियुक्तों ने बताया कि वे गिरोह बनाकर काम करते हैं। दिन में गांवों में घूमकर उन घरों की रेकी करते थे जहां दुधारू पशु बाहर बंधे होते थे। रात में मौका पाकर चोरी कर नदी के कछार व झाड़ियों में छिपा देते थे। संख्या पूरी होने पर पिकअप से दूर-दराज के पशु बाजारों में बेचकर रकम बांट लेते थे। वे आपस में मोबाइल से संपर्क में रहते थे। दिनांक 24.10.2026 की रात ग्राम घरकुंइया कर्नलगंज से 02 भैंस, 22.10.2026 की रात ग्राम शाहपुर परसपुर से 02 भैंस, 12.09.2026 की रात ग्राम पथवलिया कोतवाली देहात से 01 भैंस व 01 पड़िया तथा 26.09.2026 की रात ग्राम असिधा खरगूपुर से 01 भैंस चोरी करना कबूल किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में चांद बाबू पुत्र मो0 नसीर, निवासी आलापुर, कोतवाली नगर बाराबंकी, फुरकान पुत्र मो0 सफीक, निवासी आलापुर, कोतवाली नगर बाराबंकी, गौतम पुत्र स्व0 मंगल बेड़िया, निवासी मोहद्दीपुर, महमूदाबाद सीतापुर, दूबेराज उर्फ लक्ष्मण पुत्र शकील उर्फ धाकड़, निवासी परवरभारी, बड्डूपुर बाराबंकी हैं। 06 चोरी की भैंसें, पिकअप UP32SN3922 (अखलाक के नाम रजिस्टर्ड), बिना नंबर HF Deluxe, स्प्लेंडर UP41BR6942 (रिजवान के नाम रजिस्टर्ड), 20 हजार नकदी बरामद की गई। फुरकान पर मु0अ0सं0 582/25 व 584/25 आर्म्स एक्ट को0 बाराबंकी, दूबेराज उर्फ लक्ष्मण पर 319/25 व 331/25 बड्डूपुर बाराबंकी, गौतम पर महमूदाबाद में 118/24, 062/25 व 318/26 दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *