October 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सीपी इंटरनेशनल स्कूल की बॉलीबॉल टीम नेशनल में चयनित

1 min read
Spread the love


फर्रुखाबाद

सी० पी० इंटरनेशनल स्कूल, फर्रुखाबाद के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का क्षण है कि विद्यालय की बॉयज़ वॉलीबॉल टीम सीबीएसई (CBSE) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित सीबीएसई नेशनल बॉयज़ वॉलीबॉल चैंपियनशिप (2026-27) में चयनित हुई है। क्लस्टर स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर (नेशनल) तक का शानदार सफर तय करने के बाद, विद्यालय की टीम आज प्रतियोगिता स्थल—कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सानवारा (शिमला हिल्स, हिमाचल प्रदेश) पहुँच गई है, जहाँ आज इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ (इनॉग्रेशन) संपन्न हुआ।
विद्यालय की टीम के नेशनल में चयनित होने और प्रतियोगिता स्थल पर पहुँचने से पूरे विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। छात्र-छात्राओं,
शिक्षकों और अभिभावकों में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल है। टीम को विदा करते समय
निदेशक डॉ० मिथिलेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों एवं दोनों प्रशिक्षक संजीव कुमार द्विवेदी एवं रणविजय सिंह की कड़ी मेहनत और लगन की सराहना की। उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने कहा कि अनुशासन और खेल भावना ही सफलता की कुंजी है, जो हमारे खिलाड़ियों ने साबित कर दिखाया है। प्रधानाचार्य श्री पी० रथ ने कहा कि क्लस्टर से नेशनल तक का यह सफर विद्यार्थियों के अनवरत अभ्यास और उत्कृष्ट मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उप-प्रधानाचार्य श्री नवीन शाक्य ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारी टीम कसौली के इस राष्ट्रीय मंच पर शानदार जीत हासिल कर वापस लौटेगी। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकवृंद को पूर्ण आशा और विश्वास है कि टीम विजयश्री प्राप्त कर विद्यालय का नाम और ऊँचाइयों पर ले जाएगी।

योगेश कुमार ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *