51 बार रक्तदान करने वाले समाजसेवी मोनू चौरसिया को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान
1 min readपरसपुर गोंडा

नगर पंचायत परसपुर बाजार निवासी युवा समाजसेवी एवं ब्लड डोनर मोनू चौरसिया को मानव सेवा और स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या की पावन धरती पर रामकृष्ण सेवक फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। समाजसेवी मोनू चौरसिया अब तक 51 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा है। उन्होंने जरूरतमंद मरीजों के लिए आगे भी रक्तदान करते रहने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कैंसर, थैलेसीमिया समेत गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अक्सर रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, जिससे रक्त की कमी के कारण किसी जरूरतमंद की जिंदगी खतरे में न पड़े। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। युवाओं को विशेष रूप से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान मिलने पर मोनू चौरसिया ने रामकृष्ण सेवक फाउंडेशन और समारोह से जुड़े सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने लोगों से रक्तदान करने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
