August 31, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भारी बारिश से भरभराकर गिरी दुकान, सामान दबने से दुकानदार को भारी नुकसान

1 min read
Spread the love

बांदा

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गांव में सोमवार सुबह भारी बारिश के चलते एक छोटी दुकान अचानक भरभराकर गिर गई। दुकान के मलबे में रखा हुआ तमाम सामान दब गया, जिससे दुकानदार को काफी नुकसान होने की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजेन्द्र पुत्र राम औतार अपने घर में ही छोटी सी दुकान संचालित कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार सुबह लगातार हो रही बारिश के दौरान अचानक दुकान की दीवारें कमजोर होकर भरभराकर गिर गईं। दुकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का प्रयास किया।
दुकान के अंदर रखा सामान मलबे में दब जाने के कारण राजेन्द्र को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। दुकान ही उनके परिवार की रोजी-रोटी का प्रमुख सहारा थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण कई कच्चे और कमजोर भवनों को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार के नुकसान का सर्वे कराकर नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि दुकान गिरने से राजेन्द्र का सामान बर्बाद होने के कारण परिवार को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। अब पीड़ित परिवार को प्रशासन से राहत और मदद की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *