November 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कम्पोजिट विद्यालय जहानगढ़ में बाल मेला का हुआ सफल आयोजन, बच्चों में दिखा गजब का उत्साह

1 min read
Spread the love

जहानगढ़ टप्पल, अलीगढ़

कम्पोजिट विद्यालय जहानगढ़ में बाल मेला का हुआ सफल आयोजन, बच्चों में दिखा गजब का उत्साह

कम्पोजिट विद्यालय जहानगढ़ के प्रांगण में शनिवार को आंगनबाड़ी को-लोकेटेड में बाल मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले में छोटे-छोटे बच्चों, उनकी माताओं, अभिभावकों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के सहायक अध्यापक श्री राजकुमार शर्मा ने किया, जबकि संचालन सहायक अध्यापक श्री कुशल कुमार ने किया। नोडल श्रीमती लकी शर्मा, सहायक अध्यापिका के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती विजय कुमारी एवं श्रीमती चंचल शर्मा, श्रीमती सर्वेश एवं सपना जी के कुशल नेतृत्व में पूरा कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

मेले में बच्चों के लिए खेल-खेल में सीखने की गतिविधियाँ, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता से जुड़े स्टॉल लगाए गए। बच्चों की माताओं और अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास, संतुलित आहार और नियमित शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई।

समूह की सखी श्रीमती रीनेस शर्मा एवं श्रीमती हेमलता शर्मा ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया।

इस अवसर पर श्री राजकुमार शर्मा ने बहुत ही सुंदर और सरल ढंग से सभी माताओं व अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय व आंगनबाड़ी टीम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *