November 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तीन स्पर्धाओं में गोल्ड जीत बना जिला चैंपियन; एडी बेसिक और बीएसए ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

1 min read
Spread the love

पंत स्टेडियम में आयान का जलवा, तीन स्पर्धाओं में गोल्ड जीत बना जिला चैंपियन; एडी बेसिक और बीएसए ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित!

कूरेभार/सुल्तानपुर

जिला मुख्यालय स्थित पंत स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विकासखंड कूरेभार के प्राथमिक विद्यालय भीख पाण्डेय का पुरवा के होनहार छात्र आयान ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर जिले में विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

आयान ने प्राथमिक संवर्ग की तीन प्रमुख स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में आयान ने 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। तीनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर उसने अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन सुल्तानपुर-अमेठी के एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया। आयान की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर एडी बेसिक अयोध्या मंडल कौतुभ कुमार सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने मेडल और चैंपियन ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

वहीं, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अनिल सिंह ने भी आयान को पुरस्कृत कर उसका उत्साहवर्धन किया।

खेल प्रभारी संपूर्णानंद पाण्डेय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आयान में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं।

उम्मीद है कि वह मंडल और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएगा।

छात्र की इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रधानाध्यापक राम चरित्र, सहायक अध्यापक राजेश कुमार, अश्वनी पाण्डेय, मिथुन कुमार, सुधाकर शुक्ला एवं शिक्षामित्र रेनू वर्मा ने आयान को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

तीन स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर आयान ने साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, जरूरत सिर्फ मेहनत और सही मार्गदर्शन की होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *