August 31, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खोए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने 111 परिवारों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

1 min read
Spread the love

बांदा

जनता के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस करने के लिए चलाए जा रहे ‘मुस्कान अभियान’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त साइबर टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए विभिन्न कंपनियों के 111 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम पुलिस थाना और समस्त थानों की साइबर टीमों ने खोए मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें बरामद किया। इनमें साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम ने 80 मोबाइल फोन, जबकि समस्त थानों की साइबर संयुक्त टीम ने 31 मोबाइल फोन बरामद किए।
रविवार को पुलिस लाइन बांदा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम मेविस टॉक ने बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए।
मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद स्वामियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।
20 लाख रुपये के मोबाइल बरामद
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि बरामद किए गए सभी 111 मोबाइल एंड्रायड फोन हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। साइबर टीमों द्वारा लगातार तकनीकी प्रयास कर मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया और बरामदगी के बाद उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान कर उन्हें सुपुर्द किया गया।
बरामद करने में यह टीम रही शामिल
मोबाइल फोन बरामद करने वाली टीम में साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक सुखराम सिंह, उपनिरीक्षक विकास नेहर, कंप्यूटर ऑपरेटर ईशा उमराव, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार, कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, अभिषेक गौतम, राजीव कुमार, दिनेश पटेल, राहुल कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, हिमांशु वर्मा और ललित कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *