रोटी बैंक की महिला टीम के द्वारा लगभग सैकड़ो मरीजों को फल,बिस्किट किया वितरण
1 min readबाँदा रोटी बैंक की महिला टीम के द्वारा लगभग एक सैकड़ा मरीजों को फल,बिस्किट आदि का वितरण जिला महिला अस्पताल बाँदा में किया गया।
बांदा

रविवार को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा साहब और सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम की अध्यक्ष श्रीमती तबस्सुम फ़ात्मा की अध्यक्षता में महिला टीम की शाखा प्रमुख आज़ाद नगर श्रीमती फरजाना बेग़म के नेतृत्व में महिला टीम के सहयोग से महिला जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0श्रीमती सुनीता सिंह जी के निर्देशन में, जिला महिला अस्पताल स्टाफ़ के विशेष सहयोग से, महिला टीम के द्वारा हर माह की तरह इस बार भी महिला जिला चिकित्सालय बाँदा के मरीजों और तीमारदारों को फल,बिस्किट आदि का वितरण किया गया।इसके साथ ही महिला टीम की सदस्य श्रीमती रश्मि सिंह के द्वारा मरीजों को उनके मौलिक अधिकारों तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।महिला टीम की सदस्य श्रीमती मुमताज़ बेग़म ने सभी का आभार व्यक्त किया।उक्त फल,बिस्किट आदि पाकर मरीज़ों और उनके तीमारदारों ने बाँदा रोटी बैंक टीम को आशीर्वाद और दुआओं से नवाज़ा।उक्त फल वितरण कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारियों,सदस्यों,समाजसेवियों ने मरीज़ों और उनके तीमारदारों को सेवा प्रदान की। संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रिजवान अली,संगठन मंत्री सुनील सक्सेना,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, महिला अध्यक्ष तबस्सुम फात्मा,शाखा प्रमुख आज़ाद नगर फरजाना बेग़म,शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान,उप शाखा प्रमुख छिपटहरी अलीमुद्दीन,सदस्य रश्मि सिंह,मुमताज़ बेगम,अलिना, सुरक्षा गार्ड आदि।
