November 27, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एक दिवसीय पर्यावरण संरक्षण के लिए वाक गोष्ठी का आयोजन

1 min read
Spread the love

राजाखेड़ा, धौलपुर।

विद्युत विभाग ने बनाए वाल विद्युत मित्र और ऊर्जा दूत

आज दिनांक 26/11/26 गुरुवार को विद्युत विभाग राजाखेड़ा के तत्वाधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र राजाखेड़ा में एक दिवसीय पर्यावरण संरक्षण के लिए वाक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में दुनिया बहुत तरक्की कर रही है,बहुत कल कारखाने खुल रहे हैं।जिनसे देश की तरक्की हो रही है परंतु जहां इस से विकाश हो रहा है वहीं इनके दुष्परिणाम में प्रकृति का अंधाधुंध दोहन हो रहा है, और इनसे निकलने वाले धुंआ से ओर अपशिष्टों से पर्यावरण को हानि पहुंच रही है।तो इस परिस्थिति में हम सब संसाधनों का उचित उपभोग कर के इस हानि को कम कर सकते हैं साथ ही अगर हर इंसान अगर 5 पेड़ लगाए तो हम अपनी प्रकृति की रक्षा कर सकते हैं जिस से आने वाली हमारी जनरेशन सुरक्षित रह सके साथ ही आज संविधान दिवस के मौके पर विद्यार्थियों को कहा कि आप अपने मौलिक अधिकारों के साथ साथ मौलिक कर्तव्यों का पालन कर देश सेवा कर सकते हैं।।कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल ने विद्यार्थियों को बताया कि हम जीवन में नित्य के जो काम के उनके द्वारा ही पर्यावरण और देश के विकाश में सहयोग कर सकते हैं जैसे वाहन का उपयोग तभी करें जब बहुत जरूरी हो,नहीं पैदल ही जाए, जहां साइकिल से काम हो सके वह उसका उपयोग करे,अगर कोई एक ही स्थान पर कार्य करते हैं तो अलग अलग वाहन से न जाकर ग्रुप में एक ही वाहन का उपयोग करें,विद्युत का उपभोग उचित तरीके से करें,स्विच को प्रॉपर बंद करें जितना जरूरत हो उतना ही उपयोग करें,इन आदतों से भी हम परोक्ष रूप से पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं,साथ विद्यार्थियों को बाल विद्युत मित्र और संविधान का पालन करने की और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई।कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिंह मुंड ने बताया कि आप को आज सहायक अभियंता जी ने बाल विद्युत मित्र की शपथ दिलवाई और विद्युत के बारे में बताया,अब जहां विद्युत जीवन के लिए जितने उपयोगी है,उतना ही लापरवाही होने पर जीवन के लिए खतरा है,इसलिए आप सभी की ये ड्यूटी है कि आप अपने घर के आस पास, और घर वालों को बताएं कि हमें विद्युत पोलो से दूर रहना चाहिए,लाइन के नीचे नहीं चलना चाहिए,घरों में प्रॉपर तरीके से अर्थिंग होनी चाहिए,विद्युत मीटर से ही विद्युत का उपभोग करना चाहिए,घरों में अच्छे विद्युत उपकरण उपयोग करें।साथ ही लाइन खराब होने पर विभाग के कर्मचारी को अवगत करा के उन से ही काम कराए।जिस से विद्युत से होनी वाली जन हानि को रोका जा सके।उक्त गोष्ठी शिविर में वरिष्ठ टेक्निशियन रामनरेश शर्मा,आई टी आई स्टाफ और अन्य कर्मचारी और आई टी आई प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *