नूरानी जामा मस्जिद से निकाला गया 1501 वां साल जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व जुलूस -ए-मोहम्मदी
1 min readमया – बाजार अयोध्या

मया बाजार नूरानी जामा मस्जिद के पेश इमाम हज़रत हाफ़िज़ व कारी सरताज हुसैन साहब की सरपरस्ती में जुलूस -ए- मोहम्मदी का जुलूस मदरसा अरबिया शम – उल- उलूम कनकपुर मया बाजार से बड़ी ही शानों – शौकत के साथ गुलिस्ता साल की तरह इस साल भी 1501 वां साल का जुलूस सुबह 8 बजे निकाला गया। जुलूस नूरानी जामा मस्जिद मया बाजार से निकलने के बाद द्वापर स्कूल से निकलने के बाद लक्ष्मणपुर होते हुये जिगिनियाँ गांव में घुमाकर मया भीखी होते हुए पुनः नूरानी जामा मस्जिद मया बाजार में आकर दोपहर 1 बजे खत्म हुआ। और उसके बाद सलातों सलाम पढ़ने के बाद फातिहा हुआ और उसके बाद दुआ में मुल्क में अमन – चैन कायम रहने वा मुल्क की सलामती के लिये दुआ माँगी गई। तथा नूरानी जामा मस्जिद के पेश इमाम हज़रत हाफिज व कारी सरताज हुसैन साहब ने बताया कि ईदों की ईद ईद मिलादुन्नबी सरवर -ए-कायनात नबी -ए-पाक हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स.)की यौमे -ए- पैदाइश 12 रबीउल अव्वल को सुबह सादिक के वक़्त हुआ था।इसलिये उनके यौमे -ए- पैदाइश के आमद की ख़ुशी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाता हैं।इस अवसर पर मास्टर मुबारक़ अली इदरीशी , गुलाम मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद कैफ इदरीशी, अबरार आलम अन्सारी, शमशाद अली उर्फ जुगुन, मुस्तकीम आलम,अज़मत अली , हसमत अली ,शमसुद्दीन,चाँंद बाबू, दीन अली, सद्दाम हुसैन,मोहम्मद अली उर्फ लोदर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस – ए- मोहम्मदी की जिम्मेदारी सँभाली।
