चंद्रेश डिजिटल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का भव्य शुभारंभ
1 min readबारुन अयोध्या
मिल्कीपुर क्षेत्र के खिहारन गांव में चंद्रेश कंप्यूटर इंस्टीट्यूट और डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने रविवार दोपहर 2 बजे इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर रुदौली विधायक प्रतिनिधि आलोक चंद यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने फीता काटकर संस्थान का औपचारिक उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि राधेश्याम त्यागी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे संस्थानों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि खिहारन गांव में यह संस्थान खुलने से छात्रों और युवाओं को उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, बल्कि वे अपने क्षेत्र में ही इसे प्राप्त कर सकेंगे।
विशिष्ट अतिथि आलोक चंद यादव ने कहा कि संस्थान के संचालक चंद्रेश कुमार यादव ने डिजिटल लाइब्रेरी खोलकर आसपास के छात्रों और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा अपनी पढ़ाई जारी रखने में सहायता प्रदान की है।
इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा, पूर्व प्रधान राजकुमार यादव, बृजेश यादव, नौशाद खान, महताब खान शिब्लू, वकार अहमद खान, अदनान अहमद खान, करमराज रावत, दिलीप दुबे, अंबिका पाठक, विवेक यादव, ताज मोहम्मद, दादू खान, हंसराज शर्मा, तौसीफ खान अच्छू, राकेश यादव, विजय यादव, रोहित गोस्वामी, परशुराम साहु, शिवकुमार मौर्य, बिल्लू यादव, सदानंद यादव, पूर्व प्रधान विश्राम रावत, उमेश मौर्य और सपा नेता छेदीलाल यादव सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

