August 31, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

समर्थकों ने कनेहटी में किया भव्य अभिनंदन, बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में रहे संजय

1 min read
Spread the love

सोशल मीडिया पर बढ़ते क्रेज के बीच समर्थकों ने कनेहटी में किया भव्य अभिनंदन, बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में रहे संजय

 बल्दीराय सुल्तानपुर

अवधी भोजपुरी गायकी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले लोकप्रिय गायक संजय यदुवंशी उर्फ संजय सुल्तानपुरीया का वल्दीराय विकासखंड क्षेत्र के देहली बाजार स्थित कनेहटी में समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।

उनके पहुंचते ही समर्थकों और प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और उनके साथ सेल्फी लेने तथा बातचीत करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

संजय यदुवंशी की लोकप्रियता इन दिनों केवल मंचों तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनका खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।

उनकी गायकी, अलग अंदाज और बेबाक बोलने की शैली युवाओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, यही वजह रही कि कनेहटी में उनके स्वागत के दौरान समर्थकों में जबरदस्त उत्साह नजर आया।

वर्ष 2026 में गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के यहां आयोजित ‘राष्ट्र कथा’ कार्यक्रम में संजय यदुवंशी के पहुंचने की भी खूब चर्चा हुई थी।

बताया गया कि उन्हें देखने और सुनने के लिए भारी संख्या में लोग जुट गयी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन को उन्हें कुछ समय के लिए एक कमरे में रखना पड़ा था। इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

संजय यदुवंशी अपनी गायकी के अलावा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी के लिए भी जाने जाते हैं।

मीडिया के सवालों पर उन्होंने जंतर-मंतर पर होने वाले धरना-प्रदर्शनों, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी।

उन्होंने व्यवस्था पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि “गद्दी पर जाहिल लोग बैठे हैं, इन्हें हटाओ और नवजवानों को लाओ, सब ठीक हो जाएगा।” उनके इस बयान की भी चर्चा रही।

वहीं राजूदास के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय यदुवंशी ने बेहद तीखी टिप्पणी की और उन पर गंभीर आरोप लगाए कहां वह हनुमान जी के पुजारी नही ढोंगी एक नंबर के पाखंडी है, उनको वहां से हटना चाहिए और कानूनी कार्रवाई करना चाहिए और क्या कुछ कहा जिसे वीडियो विजुअल के माध्यम से दिखाएंगे

स्वागत कार्यक्रम में अकरम प्रधान, सैयद अरशद अली समाजसेवी, फैसल खान, तैयब खान, सोहराब बेग, अब्दुल कादिर, अकबर खान, हुसैन और आदिल समेत बड़ी संख्या में समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने साफ कर दिया कि संजय यदुवंशी की लोकप्रियता क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *