सड़क दुर्घटना में 72 वर्षीय एडवोकेट की मौत, मचा कोहराम
1 min readदुखद घटना
कोंछा बाजार अयोध्या।

सड़क दुर्घटना में 72 वर्षीय एडवोकेट की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकापुर तहसील क्षेत्र के डेहरियांवा पूरे नौसड़िया निवासी 72वर्षीय राम प्रकाश तिवारी एडवोकेट शनिवार को दोपहर अपने नाती के साथ स्कूटी से डेहरियांवा के पास सड़क पार कर रहे थे कि उन्हें एक बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया।टक्कर इतना भयानक था कि वह ऊपर उछलते हुये काफी दूर जा गिरे। घटना को देख रहे स्थानीय लोग जब तक घटनास्थल पर पहुंचते तब तक टक्कर मारने वाला बोलेरो चालक बोलेरो लेकर मौके से फरार हो गया।
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल एडवोकेट राम प्रकाश तिवारी को आनंद-फानन में इलाज के लिए सीएससी बीकापुर पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने विधि कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया तथा क्षेत्र में शोक छा गया।
