August 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पैतृक भूमि पर कब्जा, दीवार तोड़ी, हरे पेड़ काटे- तहरीर के बाद भी कटरा पुलिस मौन

1 min read
Spread the love

पैतृक भूमि पर कब्जा, दीवार तोड़ी, हरे पेड़ काटे- तहरीर के बाद भी कटरा पुलिस मौन

पीड़ित ने कहा- 23 अगस्त को दी तहरीर, अब तक न एफआईआर न मौके पर जांच, आरोपियों के हौंसले बुलंद

कटरा बाजार, गोंडा। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम भदैंया में पैतृक भूमि पर जबरन कब्जा, दीवार तोड़कर ईंटें लूटने और हरे पेड़ काटने के मामले में तहरीर मिलने के बाद भी कटरा बाजार पुलिस ने अभी तक आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है।
पीड़ित सुरेंद्र कुमार पुत्र कृपाराम का आरोप है कि उसने 23 अगस्त को प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार को नामजद शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने और मौके की जांच कराने की मांग की थी, लेकिन 6 दिन बाद भी न तो मुकदमा दर्ज किया गया और न ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित के अनुसार आरोपी रवींद्र कुमार, नन्दकुमार, दिनेश कुमार सहित 8 लोग खुलेआम घूम रहे हैं और उसे गांव से उजाड़ने की धमकी दे रहे हैं। परिवार में किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। जबकि इसी भूमि का मुकदमा सिविल कोर्ट में विचाराधीन है।

नए एसपी के आदेश की उड़ रही धज्जियां

गौरतलब है कि जिले के नए पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने अभी दो दिन पहले ही ऐलान किया था कि हर फरियादी को शिकायत की रिसीविंग दी जाएगी और जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी। लेकिन कटरा बाजार थाने में फरियादी की सुनवाई न होने से एसपी के आदेश पर ही सवाल उठ रहे हैं।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक गोंडा से मामले का संज्ञान लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने और परिवार को सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *