August 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एडीजी लखनऊ प्रवीण कुमार ने घटनास्थल का किया बारीकी से निरीक्षण, पीड़ित परिवार से मिलकर दिलाया न्याय का भरोसा

1 min read
Spread the love

अयोध्या के थाना पूराकलंदर क्षेत्र के कन्दैला गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के बाद एडीजी लखनऊ प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को घटनास्थल का बारीकी से स्थलीय निरीक्षण किया। एडीजी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।
एडीजी प्रवीण कुमार ने परिवार से कहा कि इस कठिन घड़ी में पुलिस परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि घटना में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
एडीजी लखनऊ के पहुंचते ही पूराकलंदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एडीजी ने एसएसपी अयोध्या को तत्काल निर्देश दिए। उन्होंने एसएसपी से कहा कि पुलिस की टीमें गठित कर फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
एडीजी ने मुकदमे की प्रभावी पैरवी करते हुए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के निर्देश भी दिए, ताकि दोषियों को जल्द सजा दिलाई जा सके।
गौरतलब है कि मंगलवार को कन्दैला गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने राम लगन मौर्य के सिर में गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। पूर्व में मारपीट और आगजनी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
हत्या की घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। एडीजी के निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी श्रेयास त्रिपाठी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *