आगामी त्योहार बारावफात को लेकर SSP ने की बैठक, दिए सख्त निर्देश
1 min readबारावफात को लेकर SSP ने की बैठक, दिए सख्त निर्देश
अयोध्या।

आगामी त्योहार बारावफात के दृष्टिगत आज SSP अयोध्या द्वारा एसएसपी कार्यालय में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बैठक में त्योहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
SSP ने कानून व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और अफवाहों पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
