August 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तहसील के सभी कार्यालय हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से लैस

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर तहसील के सभी कार्यालय हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से लैस।

मिल्कीपुर,अयोध्या।
मिल्कीपुर तहसील परिसर के सभी कार्यालयों और महत्वपूर्ण पटलों को अब हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया है। तहसील के न्यायालय नायब तहसीलदार अमानीगंज, न्यायालय नायब तहसीलदार मिल्कीपुर, मतदाता सहायता केंद्र, कंप्यूटर कक्ष समेत सभी प्रमुख कार्यालयों में कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों में वीडियो के साथ वॉयस रिकॉर्डिंग की भी सुविधा है। इससे कार्यालयों में होने वाली गतिविधियों की निगरानी के साथ विवाद की स्थिति में घटनाक्रम की वास्तविकता सामने लाने में मदद मिलेगी। तहसील में अधिकारियों और कर्मचारियों पर आए दिन लगने वाले आरोप-प्रत्यारोप तथा अन्य समस्याओं को देखते हुए यह व्यवस्था दोबारा प्रभावी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी की निगरानी से कार्यालयों में पारदर्शिता बढ़ेगी और अनावश्यक रूप से बैठने वाले लोगों पर भी अंकुश लगेगा।
उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि तहसील परिसर में पहले भी सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था थी, लेकिन तकनीकी कमियों के कारण बीच में यह व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। उन्होंने बताया कि कैमरों की रिकॉर्डिंग के लिए लगा डीबीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) भी काम नहीं कर रहा था। अब नया डीबीआर मंगवाकर स्थापित करा दिया गया है।
एसडीएम ने बताया कि डीबीआर लगने के बाद तहसील परिसर में लगाए गए सभी 28 सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील हो गए हैं। कैमरों के माध्यम से तहसील के विभिन्न कार्यालयों और पटलों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगाने का मुख्य उद्देश्य तहसील के सभी कार्यालयों में होने वाले कार्यों की निगरानी करना और व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाना है। साथ ही किसी अप्रिय घटना की स्थिति में वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सकेगी। इससे कर्मचारियों और अधिकारियों की छवि को प्रभावित करने वाली अनावश्यक शिकायतों और विवादों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *