August 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आस्तीक बाबा के बड़े मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की भारी भीड़

1 min read
Spread the love


मिल्कीपुर, अयोध्या।

आस्तीक बाबा का बड़ा मेला आज आस्तीक आश्रम परिसर में श्रद्धा और आस्था के माहौल के बीच आयोजित हो रहा है। बाबा के दर्शन और पूजन के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंच रहे हैं। मेले में महिलाओं की संख्या विशेष रूप से अधिक दिखाई दे रही है।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पीयूष के साथ थाना प्रभारी इनायतनगर राजेश सिंह, थाना प्रभारी खंडासा सहित कई उपनिरीक्षक मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आश्रम और दर्शन मार्ग के आसपास जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर पुलिस द्वारा रस्से के सहारे अलग-अलग कतारें बनाकर दर्शन की व्यवस्था भी की गई, ताकि भीड़ एक जगह एकत्रित न हो और लोगों को दर्शन करने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
पुलिसकर्मी लगातार श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से आगे बढ़ने की अपील कर रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि मेले के दौरान यातायात, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे। भारी भीड़ के बावजूद व्यवस्थाओं को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर निगरानी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *