August 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भीषण सड़क हादसा, कार-ऑटो रिक्शा की टक्कर में पांच घायल

1 min read
Spread the love

अयोध्या रायबरेली फोरलेन पर बारुन बाजार में हुई सड़क दुर्घटना

मिल्कीपुर

अयोध्या-रायबरेली नेशनल हाईवे पर बारुन बाजार में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो रिक्शा को साइड से टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार एक दंपती और उनके तीन बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, ऑटो रिक्शा UP42 ET 7436 का चालक जितेंद्र कुमार पुत्र राजकरन, निवासी थाना क्षेत्र इनायतनगर, अयोध्या) अयोध्या से मिल्कीपुर की ओर जा रहा था। ऑटो में राकेश यादव (30), उनकी पत्नी सुमन यादव (28) और उनके बच्चे शगुन (8), शुभ (6) तथा शिवांशी (10 माह) सवार थे। ये सभी सासा तिवारी का पुरवा, तरौली बाजार, इनायतनगर क्षेत्र के निवासी हैं। दुर्घटना में सुमन यादव और शुभ को काफी गंभीर चोटें आई हैं।
बताया गया कि जैसे ही ऑटो बारुन बाजार के पास पहुंचा, उसी दिशा में अयोध्या से मिल्कीपुर जा रही काले रंग की वर्ना कार UP32 KR 7816 ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार सभी यात्रियों को चोटें आईं।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एनएचएआई एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।
चौकी प्रभारी बारुन बाजार शिवेंद्र पाल ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वर्ना कार को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच में जुड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *