August 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए विवश करने के अभियोग में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर

थाना धम्मौर पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए विवश करने के अभियोग में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 156/2026 धारा 108 बीएनएस से संबंधित नामजद अभियुक्त राज कुमार पुत्र लल्लन, निवासी ग्राम कचनांवा, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर, उम्र 29 वर्ष को आज दिनांक 22.08.2026 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

संक्षिप्त विवरण
दिनांक 14.08.2026 को वादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री द्वारा आत्महत्या किए जाने के संबंध में थाना धम्मौर पर तहरीर दी गई थी। प्रकरण की जांच के उपरांत अभियुक्तगण द्वारा मृतका को आत्महत्या के लिए विवश किए जाने की बात प्रकाश में आई। जिसके आधार पर दिनांक 20.08.2026 को मु0अ0सं0 156/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत राज कुमार, रंजना, रिंकु, अनुज कुमार एवं चन्दा, निवासीगण ग्राम कचनांवा, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त अभियोग में नामजद अभियुक्त राज कुमार पुत्र लल्लन को आज गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय में न्यायिक अभिरक्षा हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त:– राज कुमार पुत्र लल्लन, निवासी ग्राम कचनांवा, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर, उम्र 29 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान:-कचनांवा हनुमान मंदिर के पास, बहद ग्राम कचनांवा, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. उ0नि0 श्री अनिल कुमार अवस्थी
  2. का0 राजन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *