August 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चीनी के दामों पर सवाल, डीएम ने कहा,भंडार पर्याप्त, अफवाहों पर न दें ध्यान

1 min read
Spread the love

बांदा

रक्षाबंधन से पहले चीनी के खुदरा दाम 70 रुपये प्रति किलो से अधिक पहुंचने की शिकायतों ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि त्योहार के मद्देनजर चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी से घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है और बाजार में ओवररेटिंग की जांच होनी चाहिए।
इसी बीच जिलाधिकारी अमित आसेरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि प्रदेश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और चीनी की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही सूचनाओं पर ध्यान न दिया जाए। उन्होंने थोक व्यापारियों को अपने स्टॉक की जानकारी संबंधित पोर्टल पर अद्यतन करने के निर्देश दिए हैं तथा जमाखोरी और कालाबाजारी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
हालांकि, जिलाधिकारी की विज्ञप्ति में बांदा बाजार में चीनी का वास्तविक खुदरा बिक्री मूल्य क्या है, इसका स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। ऐसे में उपभोक्ताओं का सवाल बरकरार है कि यदि भंडार पर्याप्त है तो 70 रुपये से अधिक कीमत की शिकायतों की वास्तविकता क्या है और बाजार में चीनी किस दर पर बिक रही है। प्रशासन से खुदरा कीमतों की जांच और स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *