August 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने चोरी की तीन वारदातों का किया खुलासा चार शातिर गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

जनपद के कुड़वार और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी की तीन वारदातों का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गंजेहड़ी के पास दबोच लिया।आरोपियों के कब्जे से 13,500 रुपये नकद,दो चोरी की बैटरी और एक इन्वर्टर बरामद किया गया।सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने जुलाई में कुड़वार क्षेत्र की अवध ट्रेडिंग कंपनी और एक किराना दुकान में चोरी की थी।इसके बाद 11 अगस्त को कोतवाली नगर क्षेत्र के पैगापुर पंचायत भवन को निशाना बनाया था।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आजाद कोरी,सौरभ सिंह,पंकज कोरी और शमशेर अली के रूप में हुई है।कुड़वार थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव के ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए दुकानों की रेकी कर चोरी करते थे।पुलिस ने चारों को न्यायालय में पेश किया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *