August 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बकरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

अलीगढ़ में बकरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर गिरफ्तार
16 बकरियां और कार बरामद, दो आरोपी फरार—पुलिस तलाश में जुटी
अलीगढ़।

थाना गौण्डा पुलिस ने बकरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 16 बकरियां और एक कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोलेशंकर, राशिद, मोहसिन और भूरे खां के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह गांवों में घूमकर पहले बकरियों की रेकी करता था। इसके बाद मौका देखकर बकरियों को चोरी कर कार के जरिए दूसरे स्थानों पर ले जाया जाता था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।
थाना गौण्डा पुलिस की कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 चोरी की बकरियां बरामद की गईं। साथ ही वारदात में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरोह के दो अन्य सदस्य आजाद उर्फ रवि और नासिर खां अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *