August 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बांधों में बढ़ा जलस्तर, चंबल नदी का गेज उतरा, अधिकारियों ने जारी किया एलर्ट

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान।
धौलपुर जिले में बांधों में बढ़ा जलस्तर, चंबल नदी का गेज उतरा,


धौलपुर
जिले में मानसून की सक्रियता के बीच जल संसाधन विभाग की ओर से 16 अगस्त की सुबह 8 बजे जारी दैनिक मानसून रिपोर्ट में बांधों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिले में अब तक औसतन 367 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य औसत 650 मिलीमीटर का 56.5 प्रतिशत है। वहीं चंबल नदी का जलस्तर घटकर 124.30 मीटर पर पहुंच गया है।
जल संसाधन विभाग के अनुसार जिले के प्रमुख बांधों में कुल 174.75 एमसीयूएम की क्षमता के मुकाबले वर्तमान में 115.09 एमसीयूएम पानी उपलब्ध है। यह कुल क्षमता का 65.86 प्रतिशत है। 15 जून को बांधों में कुल जल उपलब्धता 35.54 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर करीब 66 प्रतिशत हो गई है।

पार्वती बांध में 79.41 प्रतिशत पानी,

जिले के प्रमुख पार्वती बांध में आज जलस्तर 220.90 मीटर दर्ज किया गया। बांध में 121.20 एमसीयूएम पानी उपलब्ध है, जो कुल क्षमता का 79.41 प्रतिशत है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले दिन बांध का जलस्तर 220.20 मीटर था, जिसमें आज बढ़ोतरी दर्ज की गई।

रामसागर और उर्मिला सागर में भी बढ़ा जलस्तर,

रामसागर बांध में आज जलस्तर 22.78 फीट दर्ज किया गया और इसमें कुल क्षमता का 73.87 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। उर्मिला सागर में जलस्तर 22.40 फीट पहुंच गया है तथा यहां 60.85 प्रतिशत पानी उपलब्ध है।
तालाबशाही बांध का जलस्तर 7.60 फीट दर्ज किया गया, जिसमें 56.49 प्रतिशत जल उपलब्धता है। उमरैच बांध में 30.19 प्रतिशत, हुसैनपुर में 32.74 प्रतिशत तथा आरटी बंध में 57.75 प्रतिशत पानी उपलब्ध है।

बसेड़ी में सबसे ज्यादा 30 एमएम बारिश,

16 अगस्त को सुबह तक जिले में सर्वाधिक बारिश बसेड़ी में 30 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा धौलपुर में 12 एमएम, सैंपऊ में 7 एमएम, अंगई में 5 एमएम, बाड़ी में 2 एमएम तथा तालाबशाही में 15 एमएम बारिश दर्ज हुई। उर्मिला सागर और राजाखेड़ा में आज बारिश दर्ज नहीं हुई।
15 जून से अब तक अंगई में सर्वाधिक 407 एमएम, बसेड़ी में 405 एमएम, धौलपुर में 398 एमएम, बाड़ी में 373 एमएम, उर्मिला सागर में 365 एमएम, तालाबशाही में 361 एमएम, सैंपऊ में 331 एमएम और राजाखेड़ा में 296 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

चंबल नदी का जलस्तर घटकर 124.30 मीटर,

चंबल नदी का आज जलस्तर 124.30 मीटर दर्ज किया गया, जबकि बीते दिन यह 125.40 मीटर था। नदी में आज 1745 क्यूमेक (61,616 क्यूसेक) पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। चंबल का चेतावनी स्तर 129.79 मीटर और खतरे का स्तर 130.79 मीटर निर्धारित है। ऐसे में वर्तमान जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है।
उधर उतंगन नदी (बरेठा) का जलस्तर 156.46 मीटर दर्ज किया गया, जबकि चेतावनी स्तर 158.80 मीटर और खतरे का स्तर 159.80 मीटर है।
जल संसाधन विभाग की दैनिक रिपोर्ट से साफ है कि जिले में मानसून के दौरान बांधों में पानी की स्थिति पहले की तुलना में मजबूत हुई है, हालांकि जिले में अब तक सामान्य औसत बारिश की करीब 56.5 प्रतिशत ही बारिश हुई है। आगामी दिनों में होने वाली बारिश पर बांधों और जलाशयों की स्थिति और बेहतर होने की उम्मीद है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *