August 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खेलने निकली तीन वर्षीय बच्ची का गोबर के गड्ढे में मिला शव

1 min read
Spread the love

कमासिन बांदा

कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम अछरील में घर से खेलने के लिए निकली करीब तीन वर्षीय बच्ची का शव शुक्रवार सुबह घर के समीप स्थित गोबर के गड्ढे में मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची की पहचान परी देवी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, परी देवी 13 अगस्त को घर से खेलने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने इसकी सूचना थाना कमासिन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष ओझा और कस्बा चौकी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ बच्ची की तलाश में जुट गए। पुलिस ने रातभर आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की।

शुक्रवार सुबह घर के पास स्थित गोबर के गड्ढे में बच्ची का शव तैरता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा भेज दिया। बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *