सचिव रेखा यादव के प्रयासों से दो अलग-अलग परिवारों को मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों के लिए 10 लाख 25 हजार रुपये की दिलवाई सहायता राशि
1 min read
धौलपुर,
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के द्वारा मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुँच पर नालसा योजना, 2025 चलाई जा रही है। जिसके संबंध में सचिव रेखा यादव पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुँच एवं योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर द्वारा लगातार कार्यवाही कर मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित पीड़ितों एवं उनके परिजनों को विधिक सहायता, मार्गदर्शन तथा मुआवजा राशि दिलवाई जा रही है।
इस संबंध में सचिव ने बताया कि समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार “युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला, गंभीर घायल” पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। प्राधिकरण के पीएलवी इन्द्रेश को निजी अस्पताल डॉ. मनोज त्यागी दर्शन हॉस्पिटल धौलपुर भेजा गया, जहाँ घायल केशव पुत्र सिद्धार्थ, निवासी नगर कस्बा धौलपुर से मुलाकात कर मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुँच पर नालसा योजना 2025 की जानकारी प्रदान की गई। इसके उपरांत जिला वन अधिकारी चंबल प्रोजेक्ट धौलपुर के माध्यम से पीड़ित को 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता दिलवाई गई।
इसी प्रकार 21 मई 2026 के समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार “किशोरी को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ” पर भी सचिव त्वरित संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण के अधिकार मित्र ब्रजेश शर्मा को मृतक किशोरी के परिजनों से संपर्क करने हेतु भेजा गया। परिजनों को मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुँच पर नालसा योजना 2025 की विस्तृत जानकारी प्रदान कर जिला वन अधिकारी चंबल प्रोजेक्ट धौलपुर से मृतक किशोरी के परिजनों को 10 लाख रुपये की मुआवजा राशि दिलवाई गई।

