भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मोर्चा पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत
1 min readभाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मोर्चा पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत
कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का लिया संकल्प
अयोध्या।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं किसानमोर्चा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों के आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने पर संजीव सिंह,सुनील शास्त्री,पवनेश पाण्डेय,सियाराम बर्मा का स्वागत अभिनंदन हुवा
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल,धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू,पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पाण्डेय जी अशोक कसौधन,राघवेंद्र पाण्डेय ,खुन्नू पाण्डेय, सुमन पासवान,भूपेंद्र प्रताप सिंह बल्ले,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सियाराम रावत,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता,किसानमोर्चा के अध्यक्ष रॉकी द्विवेदी उपस्थित रहे
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि पार्टी संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलना कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा का सम्मान है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता और आगामी चुनौतियों के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने का संकल्प लिया।

