संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, नामजद मुकदमा दर्ज,
1 min readराजाखेड़ा,
राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के नदोरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिसको लेकर मृतका केभाई। व पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।राजाखेड़ा थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर ने बताया कि मृतका के भाई नरेश पिता लाल सिंह निवासी लालपुर, थाना निबोहरा, तहसील फतेहाबाद, जिला आगरा ने तहरीर देकर बताया कि मेरीबहन साधना उम्र 28 वर्ष की शादी महिपाल पुत्र अतर सिंह निवासी नदोरा, थाना राजाखेड़ा के साथ हिंदू रीति-रिवाज एवं अपनी हैसियत के अनुसार दहेज देकर संपन्न हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर साधना को परेशान करते थे। साधना के पास एक डेढ़ वर्ष की मासूम पुत्री है, जो अब मां के साये से वंचित हो गई है।पीहर पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने साधना को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना की जाती थी। कई बार समझाइश भी दी गई, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों का रवैया नहीं बदला।घटना की सूचना मिलते ही राजाखेड़ा थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे और मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर शहीद राघवेंद्र सिंह परिहार स्वास्थ्य केंद्र राजाखेड़ा की मोर्चरी में रखवाया। जहां परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
राजाखेड़ा थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर एवं सीओ वृत्त मनियां खलील अहमद ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पीहर पक्ष की तहरीर पर नामजद मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
इधर, घटना के बाद से ससुराल पक्ष में मातम छाया हुआ है। वहीं पीहर पक्ष के लोगों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
राजाखेड़ा थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि से मामले की जांच कर सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं एवं पोस्टमार्टम जांच के बाद ही पता चलेगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई है।

