स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
1 min read
दोस्तपुर, सुलतानपुर।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी की प्रतिनिधि एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला देवी तथा उनके पति रमेश सोनकर ने दोस्तपुर नगर पंचायत सहित समस्त क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। आजादी की रक्षा करना और देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को मजबूत बनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता बनाए रखते हुए देश के विकास में अपना योगदान देने की अपील की।
श्रीमती शकुंतला देवी एवं रमेश सोनकर ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान और देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा के लिए सभी को सदैव सजग रहना चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सभी परिवारों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि “हमारा देश निरंतर प्रगति करे और समाज में शांति, भाईचारा एवं सद्भाव कायम रहे, यही स्वतंत्रता दिवस पर हमारी शुभकामना है।”
जय हिंद! वंदे मातरम्!

