August 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य जन जन में राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा करना है :मोतीलाल मीणा

1 min read
Spread the love

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य जन जन में राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा करना है :मोतीलाल मीणा

सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराएं राजवीर सिंह राजावत

आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को धौलपुर विधानसभा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली गई धौलपुर में तिरंगा यात्रा का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था जो की एक सांकेतिक रूप में निकाली गई है धौलपुर में हुई बड़ी दुर्घटनाओं के कारण जिसमें धौलपुर के छह लोगों की मृत्यु हो गई थी इस कारण तिरंगा यात्रा का रूप छोटा रखा गया था और निर्धारित मार्ग से पहले ही यात्रा का समापन किया गया और दिवंगत आत्माओं को 2 मिनट का मौन रखकर मोदी तिराहे पर समाप्त कर दिया गया, कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा एवं जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा की शुरुआत गंगावाई की बगीची पुराना शहर से की गई मोतीलाल मीणा ने यात्रा के समापन कार्यकम को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में राष्ट्र भावना जागृत करना है, राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि 15 अगस्त पर हमें अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराना है और सरल ऐप पर सेल्फी अपलोड करना है, कार्यक्रम राजाखेड़ा विधानसभा प्रत्याशी नीरजा शर्मा, धौलपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉ शिवचरण कुशवाहा, पूर्व विधायक सुखराम कोली, विवेक बौहरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया कार्यक्रम के सहयोग डॉक्टर मनोज शर्मा, सहसंयोजक राहुल राणा ने सभी का धन्यवाद दिया, यात्रा का जगह-जगह पुष्प कर स्वागत किया गयाl विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *