हैरिंग्टनगंज चौकी पर शान से लहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों ने दी सलामी
1 min read
हैरिंग्टनगंज, अयोध्या।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हैरिंग्टनगंज चौकी परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। चौकी प्रभारी शेखर नाथ सिंह की अध्यक्षता में पूरे सम्मान एवं गरिमापूर्ण वातावरण के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी शेखर नाथ सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी हमें असंख्य वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्राप्त हुई है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश की प्रगति, शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों, ग्राम चौकीदारों एवं क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में एसआई वीरेंद्र सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, अवनीश उपाध्याय, बृजभान सिंह, रामाज्ञा, सुनील गिरी, दुर्गेश यादव सहित आरक्षी अमित कुमार, प्रियांशु, विपिन, सूरज और अनुपम मौजूद रहे। इसके अलावा चौकी क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं से आए सभी ग्राम चौकीदार एवं चौकी का समस्त स्टाफ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहा।
ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। पुलिसकर्मियों एवं उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की सेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

