August 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

1 min read
Spread the love

बांदा

जनपद में आज 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे धूमधाम हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन बांदा में आयोजित किया गया जहां पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान हुआ। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। जनपद के सभी थानों चौकियों और पुलिस कार्यालयों में भी तिरंगा फहराकर मिष्ठान वितरण किया गया।पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को मेडल और प्रशंसा चिह्न प्रदान किए। दीर्घ एवं सराहनीय सेवा पदक महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त सहायक रेडियो अधिकारी श्री समर सिंह। उत्कृष्ट सेवा पदक गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त उ0नि0 लिपिक श्री वेद प्रकाश। स्वर्ण प्रशंसा चिह्न मुख्य अग्नि शमन अधिकारी डॉ0 मतलूब हुसैन। सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न निरीक्षक राजेश चन्द्र मिश्रा। सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न मुख्य आरक्षी संदीप कुमार। रजत प्रशंसा चिह्न आरक्षी चंदन कुमार और आरक्षी जितेन्द्र कुमार। व बेहतर रिस्पॉन्स टाइम और सराहनीय कार्य करने वाले डायल यूपी 112 के 11 पुलिस कर्मियों को मुख्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले कर्मियों में पीआरवी 8093, 5465 और 5045 के कमांडर्स पायलट सब कमांडर्स और चालक अमन सिंह कैलाश चन्द्र अमरेन्द्र मिश्रा रोहित कुमार सूरज पीयूष यादव शिवगोपाल मिश्र बृजपाल सिंह मनभावन मिथुन चक्रवर्ती और सुशील कुमार शामिल रहे। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया और सभी पुलिस बल को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पुलिस का मुख्य कार्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं बल्कि समाज में सुरक्षा विश्वास और न्याय की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी से ईमानदारी अनुशासन और पूरी संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *