स्वतंत्रता दिवस पर सुभाष चन्द्र ने क्षेत्रवासियों को दी बधाई
1 min read
कादीपुर, सुल्तानपुर।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य एवं भाजपा सुल्तानपुर के पूर्व जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र ने 191 विधानसभा क्षेत्र कादीपुर सहित समस्त देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश की आजादी, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करने का अवसर है, जिनके प्रयासों से भारत स्वतंत्र हुआ।
सुभाष चन्द्र ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने की अपील की।
उन्होंने युवाओं से देश के महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने सभी को जय हिन्द और वंदे मातरम् के साथ स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

