स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान संदीप निषाद ने क्षेत्रवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
1 min read
अखंड नगर, सुल्तानपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम प्रधान संदीप निषाद, ग्राम संसारपुर, ब्लॉक अखंड नगर, जनपद सुल्तानपुर ने समस्त क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के गौरव, स्वाभिमान और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
ग्राम प्रधान संदीप निषाद ने कहा कि आजादी की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाकर ही राष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने, सामाजिक एकता को मजबूत करने और गांव के विकास में मिल-जुलकर सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और महान सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। अंत में उन्होंने सभी को जय हिन्द और वंदे मातरम् कहते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी।

