स्वतंत्रता दिवस पर अभिषेक कुमार ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
1 min read
अखंड नगर, सुलतानपुर।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समाज कल्याण विभाग, अखंड नगर में तैनात एडीओ अभिषेक कुमार ने क्षेत्रवासियों एवं समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त हमारे देश के गौरव, स्वाभिमान और स्वतंत्रता का प्रतीक है। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने की प्रेरणा देता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी मिली।
अभिषेक कुमार ने कहा कि देश की प्रगति के लिए सभी नागरिकों को आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा शिक्षा, स्वच्छता और जनसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
उन्होंने सभी को जय हिन्द, वंदे मातरम् के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

